राहुल गाँधी का दावा: 2019 में भाजपा की हार तय

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस की तुलना कोरुओं से करते हुए कहा कि उनका काम किसी भी तरह सत्ता हथियाना नहीं है। क्योंकि कांग्रेस पांडुओं जैसी सच्चाई के लिए लड़ती है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

श्री गांधी ने सामान्य सत्र में अपने समापन भाषण में कहा कि कोरुओं के पास धन और शक्ति थी और वह अहंकार पसंद थे। जबकि पांडव अपना सब कुछ खोने के बाद भी वे विनम्र और सम्मानजनक थे और सच के लिए लड़ते थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरुओं की तरह सत्ता के लिए लड़ते हैं, जबकि कांग्रेस का काम हमेशा सच्चाई के लिए लड़ना है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ‘संगठन’ की आवाज है, जबकि कांग्रेस देश की आवाज है। लोगों का मानना है कि कांग्रेस सत्य की पार्टी है और देश को इससे बहुत सी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा की हार तय है।