गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें : राजस्थान हाईकोर्ट

नई दिल्ली। राजस्थान हाई कोर्ट ने कहा है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाना चाहिए। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से इसके लिए सिफ़ारिश की है। कोर्ट ने गोहत्या से जुड़े कानूनों में भी बदलाव की भी सिफ़ारिश की है।

 

 

 

हाई कोर्ट ने कहा है कि गोहत्या से जुड़े कानूनों में बदलाव किया जाए। गोहत्या में दोषी साबित होने पर सज़ा आजीवन कारावास की जाए। हाई कोर्ट ने हिंगोनिया गौशाला में गायों की मौतों के मामले पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया है।

 

 

गाय को लेकर अलग-अलग राज्यों में कानून बने हुए हैं। गोहत्या पर ज़्यादातर राज्यों में कड़ी सज़ा का प्रावधान है। पिछले साल गुजरात सरकार ने कानून में बदलाव करते हुए गोहत्या में सज़ा की अधिकतम सीमा उम्र क़ैद कर दी थी। अब हाई कोर्ट ने राजस्थान सरकार ने ऐसा करने की सिफ़ारिश की है।

 

 

फिलहाल देशभर में गाय और मवेशियों से जुड़े कानून को लेकर बहस गर्म हो चली है। केंद्र सरकार के नए नोटिफिकेशन के कारण पश्चिम बंगाल, केरल, त्रिपुरा और तमिलनाडु जैसे राज्यों में तीखा विरोध हो रहा है।