ये तस्वीर आपको रुला देगी, अपने सुपर स्टार के लिए दुआ कर रहे हैं फैंन्स

मुंबई – ये तस्वीर देखने के लिए आपको अपना दिल मज़बूत करना होगा क्योंकि आपकी आंखें भर आएंगी इसे देखकर। ये तस्वीर है रौबदार आवाज़ और सबसे हैंडसम सुपर स्टार्स में शामिल रहे विनोद खन्ना की।

जी हां, ये वही विनोद खन्ना है जिसमें बॉलीवुड को मेरे अपने, क़ुर्बानी, रेशमा और शेरा, मुक्कदर का सिकंदर जैसी कई सुपरहिट्स फ़िल्में दी। इन्हें ऐसे हाल में देखना बहुत ही तकलीफदेह है। खन्ना को डी हाइड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।बेटे राहुल खन्ना ने उनके तेजी से रिकवर होने की जानकारी दी थी।

तस्वीर में विनोद खन्ना काफी कमजोर दिख रहे हैं। इस तस्वीर में विनोद खन्ना के साथ उनकी दूसरी पत्नी कविता खन्ना और बेटे साक्षी खन्ना दिख रहे हैं। इस तस्वीर को साक्षी खन्ना की तरफ से ही जारी किया गया है।

कई लोगों ने निजी तस्वीर को मीडिया में जारी किए जाने की आलोचना भी की है, हालांकि ये तस्वीर परिवार की तरफ से जारी हुई है। इसके पीछे भी कई तरह की वजहें दी जा रही है।

विनोद खन्ना गुरुदासपुर से सांसद हैं, कुछ दिनों पहले उनके संसदीय क्षेत्र में उनके लापता होने के पोस्टर भी जारी किए गए थे। क्योंकि क्षेत्र के लोगों को अपने सांसद की बीमारी के बारे में नहीं मालूम था। बीमारी की खबर पाकर उनके संसदीय क्षेत्र से कुछ लोग मुंबई के रिलायंस अस्पताल में उनसे मिलने भी पहुंचे थे।

विनोद खन्ना की इस तस्वीर के जारी होने के बाद उनके फैंस फिक्रमंद हैं। सारे लोगों ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। हम भी विनोद खन्ना के जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं।
.