राजनाथ सिंह होंगे यूपी के अगले सीएम!

यूपी चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के भीतर सूबे का सीएम बनने की रेस में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सबसे आगे चल रहें हैं। हालांकि राजनाथ सिंह ने इन खबरों को फालतू की बातें कही है।

लेकिन वेब पोर्टल nedricknews ने अपने सूत्रों के हवाले से ख़बर छापी है कि राजनाथ सिंह यूपी के अगले मुख्यमंत्री होंगे। nedricknews के मुताबिक आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

सूत्रों की मानें तो भाजपा को अब सीएम की कुर्सी पर ऐसा नेता चाहिए जो तेज तरक्की की उम्मीद पर खरा उतर सके और राज्य की कानून व्यवस्था को पटरी पर ला सके।

फिलहाल यूपी में राजनाथ सिंह पार्टी के सबसे बड़े कद्दावर नेता हैं। उन्हें पार्टी के नरमपंथी धड़े का नेता माना जाता है और वो पहले भी यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

ऐसी सूरत में गृह मंत्रालय का कार्यभार अरुण जेटली को सौंपा जा सकता है जो फिलहाल वित्त के साथ रक्षा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे है।

वहीँ खबर यह भी है पार्टी प्रदेश में दो-दो उपमुख्यमंत्री भी बना सकती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी की ओर से कभी भी ऐलान किया जा सकता है।