चीन, कश्मीर मुद्दे पर विपक्ष को जानकारी देंगे राजनाथ: सुषमा स्वराज

नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विपक्षी दलों के नेताओं को चीन के साथ जारी गतिरोध और कश्मीर की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस बारे में बैठक के लिए मुख्य विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। जहां दोनों वरिष्ठ मंत्री चीन-भारत सीमा पर मौजूदा स्थिति और जम्मू-कश्मीर के बारे में जानकारी देंगे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

विपक्षी नेताओं को सरकार के कदम से भी बाख़बर किया जाएगा। सोमवार से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले सरकार एक तरह से अपने सबसे बड़े पड़ोसी देश और कश्मीर समस्या से निपटने के बारे में आम सहमति बनाना चाहती है।

ताजा गतिरोध के संबंध में भारत ने चिंता जताई है कि सिक्किम क्षेत्र के डोकलाम में चीन स्टेटस को बदलने की कोशिश कर रहा है। डोकलाम में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को सड़क निर्माण करने से रोका था। इस क्षेत्र का भारतीय नाम डोकलाम है और इस क्षेत्र पर चीन अपना दावा कर रहा है।