वकील ने कहा- तमाम जगह घूमने जाने के बाद राम रहीम के कमरे में विश्वास के साथ रहती थी हनीप्रीत

बलात्कारी बाबा राम रहीम और उसकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत मामले में कुछ नई बातें सामने आई हैं। चंडीगढ़ के वकील एमएस जोशी ने बताया कि वो साल 1999 में वेलेंटाइन का दिन जब डेरा प्रमुख ने अपनी बेटी प्रियंका तनेजा की शादी विश्वास गुप्ता से सिरसा में कराई थी।

ये शादी बहुत सामान्य ढंग से हुई थी। दोनों ने महज फूलों के हार एक दूसरे के गले में डालकर शादी की औपचारिकता को पूरा किया। बाद में राम रहीम ने प्रियंका तनेजा को बेटी के रूप में गोद ले लिया और उसका नाम बदलकर हनीप्रीत रख दिया।

शुक्रवार को हनीप्रीत ही राम रहीम के परिवार की ऐसी अकेली सदस्य थीं जो राम रहीम के साथ सीबीआई कोर्ट गई थीं। यहां राम रहीम को रेप का दोषी ठहराया गया। इसके बाद हनीप्रीत बाबा की सहायक बनकर उसके साथ हेलीकॉप्टर में बैठकर जेल भी गईं थीं।

बता दें कि एमएस जोशी वही वकील हैं जिन्होंने सिरसा दहेज मामले में विश्वास गुप्ता को जमानत दिलवाई थी। वकील एमएस जोशी ने आगे बताया कि बाद में विश्वास को पत्नी हनीप्रीत के साथ बैंकॉक और भारत के हिल स्टेशनों में ले जाया गया।

लेकिन इस दौरान हनीप्रीत बाबा के कमरे में ही ठहरती थीं। साल 2011 में भी हनीप्रीत कोडैकनल होटल में राम रहीम के साथ रुकी थीं। जून में विश्वास गुप्ता ने हनीप्रीत को राम रहीम के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। ये जगह सिरसा में थी।

बाद में राम रहीम ने विश्वास को बुरी तरह पीटा था। और मुंह बंद रखने की धमकी थी।