डॉक्टर ने बलात्कारी राम रहीम को बताया सेक्स एडिक्ट, कहा- जेल में इसी वजह से उसे बेचैनी है

हरियाणा: दो साध्वियों से साथ रेप के मामले में राम रहीम को कोर्ट द्वारा 20 साल की सजा सुनाई गई है। राम रहीम इस वक़्त रोहतक की जेल में बंद है।

खबर के मुताबिक, जेल में बंद राम रहीम द्वारा तबीयत खराब होने की शिकायत की गई थी। इसलिए पीजीआइएमएस के 5 डॉक्टरों की एक टीम शनिवार को रोहतक की सुनारिया जेल पहुंची।

डॉक्टर्स ने राम रहीम का चेकअप करने के बाद उसे बिल्कुल स्वस्थ पाया। डॉक्टरों ने जेल अधिकारियों को इस बात की तस्सली करवाई कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की कोई जरूरत नहीं है।

हालाँकि नाम न सार्वजानिक करने की शर्त पर एक डॉक्टर ने इंडिया टुडे को बताया कि बाबा एक सेक्स एडिक्ट इंसान हैं और जेल में उन्हें इसी वजह से बेचैनी हो रही है।

इस डॉक्टर का कहना है कि राम रहीम की इस बीमारी के लिए उसका इलाज करवाना पड़ेगा, नहीं तो समस्या बड़ी हो सकती है।

हालांकि इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि गुरमीत राम रहीम ने स्पेशल सीबीआई कोर्ट को बताया था कि वह नपुंसक हैं और शारीरिक अक्षमता के कारण शारीरिक संबंध नहीं बना सकते।

आपको बता दें की 28 अगस्त को 20 साल कैद की सजा मिलने के तुरंत बाद राम रहीम ने तबीयत खराब होने की बात कही थी। उस वक्त भी डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी और पूरी तरह स्वस्थ पाया था।