अपने ही महिला भक्तों के साथ बलात्कार करने के आरोपी बाबा गुरमीत राम रहीम के मानने वालों में हाई प्रोफ़ाइल मॉडल और फिल्म अभिनेत्री भी थे। उनके रिश्तेदार भूपिंदर सिंह गोरा के मुताबिक हाई प्रोफ़ाइल लड़कियों को सिरसा में आमंत्रित किया जाता था या अस्थायी रूप से हर महीने 15-20 दिन बिताने के लिए उन लड़कियों को मुंबई शिफ्ट कर दिया जाता था। और यह सब हनीप्रीत द्वारा इंतेज़ाम किया जाता था।
गोरा ने इंडिया टुडे टीवी से कहा कि राम रहीम अपना ज्यादातर समय महिलाओं की कंपनी में बिताता था। उन्होंने कहा कि वह लाखों महिला भक्तों की मौजूदगी में खुलेआम नग्न सेक्स वर्कर्स के बारे में बात करता था। राम रहीम ने तीन तरीकों से प्यार को परिभाषित किया था। मिजाजी (वन नाईट स्टैंड), हकीकी (भावपूर्ण प्रेम) और रुहानी (दिव्य प्रेम)।
उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस नेता हरिंदर सिंह जस्सी ने एक बार मुझसे कहा था कि हमें अपनी महिलाओं को राम रहीम के सामने भेजने से बचना चाहिए, क्योंकि वह शादीशुदा महिलाओं का शोषण भी कर सकता है। जिसके बाद राम रहीम गुस्से से दूसरी बार किसी महिला से गुफा में कभी नहीं मिला। वह महिलाओं के मिलने के अनुरोधों पर नजर रखता था। ड्यूटी पर कर्मचारी महिलाओं को बताता था कि बाबा ध्यान में व्यस्त हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि उन्होंने कभी भी किसी धार्मिक किताब को नहीं छुआ और न ही कोई ध्यान किया ।