रमेश कुमार तीसरी बार बने कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष

बेंगलुरू: 6 बार विधायक रहे केआर रमेश कुमार कर्नाटक विधानसभा के लिए बतौर स्पीकर चुने गये हैं। बता दें कि इस पद के लिए भाजपा की तरफ से भी पूर्व मंत्री सुरेश कुमार का नाम आगे बढ़ाया था। लेकिन शुक्रवार को भाजपा ने इस पद के लिए अपने हाथ खींच लिए। जिसके बाद रमेश कुमार को स्पीकर चुन लिया गया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

आपको बता दें कि रमेश कुमार 1994 से 1999 के बीच के.आर. रमेश कुमार एचडी देवेगौड़ा सरकार और जे.एच पटेल सरकार में विधानसभा स्पीकर का पद संभाल चुके हैं। इसके अलावा सिद्धारमैया सरकार में भी रमेश कुमार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री रह चुके हैं।

1978 में पहली बार रमेश कुमार कांग्रेस के टिकट पर कर्नाटक विधानसभा का चुनाव जीतकर आये थे। कांगेस पार्टी के सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुआत करने वाले रमेश कुमार अस्सी के दशक में जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद नब्बे के दशक में उन्होंने जनता दल का रुख कर लिया था। फिर बाद में वो वापस कांग्रेस में आ गए। हालांकि, 1983 में वो 700 वोटों से चुनाव हार गए थे।