सऊदी अरब में चांद देखने की तैयारी शुरू, कल से शुरू हो सकता है रमज़ान!

सुप्रीम कोर्ट ने सऊदी अरब में एलान किया है कि, रमजान के मुबारक महीने का चाँद सभी मुस्लिमों को मंगलवार की शाम (शाबान 29 यानी अंग्रेजी की 15 मई) दिखाई देगा।

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिए है कि जो भी लोग चाँद का दीदार करले वह अपने नजदीकी कोर्ट में इसकी सूचना दे दें। साथ ही यह भी कहा चाँद या तो खुली आँखों से देखा जाएगा या फिर बिनोकुलर की मदद से।

अरब न्यूज़ के मुताबिक, बयान रविवार को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। रमजान के मुबारक महीने की मंगलवार को शुरू होने की उम्मीद है और 14 जून तक जारी रहेगा। जिसके दौरान दुनिया भर के मुस्लिम रोज़ा रखेंगे साथ कुरान-ए-पाक की तिलावत के साथ साथ, नमाज़ की शुरू करेंगे।

रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर के नवे महीने में आता है. सभी अरब देशों में 16 मई से रमज़ान शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। हर कोई इस पाक महीने में इबादत में मशगूल रहता है। सभी मुस्लिम लोग पुरे दिन रोज़ा रखते है नमाज़ पढ़ते है, तरहाबी पढ़ते है, कुरान-ए-पाक की तिलावत करते है।

यह पाक और बरकत वाला महिना होता है। अरब देशों में रहने वाले लोग साथ-साथ प्रवासी भी पुरे दिन काम करते है और वह रोज़ा भी रखते है। यह बहुत ही बरकत वाला महिना होता है इसलिए इस महीने लोग बुरी चीज़ों से बचते है और अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा करते है।

सभी अरब देशों में रमज़ान की तैयारियां ज़ोरों पर है लोग इस पाक महीने का बेसबरी से इंतज़ार कर रहा है। साथ ही लोगों में काफी ख़ुशी का महौल भी है। सभी मुस्लिम लोग 15 घंटे तक रोज़ा रखते है फिर रोज़ा इफ्तार करते है।

साभार- ‘वर्ल्ड न्यूज अरबीया’