रांची में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत

झारखंड की राजधानी रांची में जहरीली शराब पीने से जैप के दो जवान समेत 11 लोगों की मौत हो गयी। इस घटना के प्रकाश में आने से प्रदेश में हड़कंप मच गया। उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर डोरंडा क्षेत्र से 3-4 कार्टन नकली शराब बरामद की।

झारखंड सशस्त्र बल के दो जवान भी मृतकों में शामिल हैं। जवानों के नाम योगेश, महादेव मुर्मू हैं। अमित कुमार, संदीप चौधरी, इरसान गद्दी, लडडू गद्दी, कडरू के महमूद और छप्पन सेट सुखदेव पंडित की मौत हो चुकी है। इन सबकी मौत रिम्स में हुई है। इसके अलावा अभी-अभी डोरंडा यूनुस चौक के इकबाल अंसारी की मौत हुई।

इनके अलावा निजी अस्पतालों में भी तीन लोगों की मौत की खबर आ रही है। ऑर्किड में एक और राज अस्पताल में दो की मौत की खबर है। रिम्स में अभी तीन पीड़ितों का इलाज रहा है। मरनेवालों में अधिकतर लोग शहर के डोरंडा इलाके के बताए जा रहे हैं।