बलात्कार पीड़िता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निवास के बाहर आत्महत्या की कोशिश की

भोपाल। एक बलात्कार पीड़िता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास के बाहर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई जिसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला उस अभियुक्त के खिलाफ पुलिस निष्क्रियता से नाखुश थी जो वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं।

उसकी हालत शनिवार शाम को बिगड़ गई। घटना गुरूवार को हुई थी। पुलिस के अनुसार युवती खातेगांव निवासी 23 वर्षीय युवती के सााथ उसके रिश्तेदार ने रेप किया था। पीड़िता की मांग थी कि आरोपी को कड़ी सजा हो। पीड़िता को अपने समाज ने तो अलग कर ही दिया वहीं वो जिस मानव सेवा संस्थान में रहती थी वहा भी करीब 9 महीने रहने के बाद उसे निकाल दिया गया था।

देवास के स्थानीय प्रशासन से कोई सुनवाई ना होने के चलते वो भोपाल आ गई। घटना पर देवास के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है। पीड़िता, आरोपी को जमानत मिलने के मामले से परेशान है। कोर्ट से आग्रह किया गया है कि आरोपी की जमानत रद्द कर दी जाए।