रिलायंस कैपिटल ने Paytm में अपनी 10 करोड़ की हिस्सेदारी चीनी कंपनी को 275 करोड़ में बेची

अनिल अम्बानी की कंपनी रिलाएंस कैपिटल ने पेटीएम में अपनी करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी चीन की अलीबाबा कंपनी को बेच दी है।

अनिल अंबानी के लिए यह डील काफी फायदेमंद रही। दरअसल रिलायंस कैपिटल ने नोटबंदी का सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाली पेटीएम में 10 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया था।

लेकिन अब उसे अपनी हिस्सेदारी को 275 करोड़ रुपए में बेचा है। इस सौदे के हिसाब से पेटीएम का मूल्यांकन 26 हजार करोड़ रुपए बैठता है।

सूत्रों के अनुसार रिलायंस कैपिटल ने पेटीएम ई-कॉमर्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखी है जो उसे बिना किसी लागत के मिली है। इसका कारण मूल कंपनी में उसका इन्वेस्टमेंट है।

हालाँकि इस डील पर रिलायंस कैपिटल के प्रवक्ता ने सौदे के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इससे पहले, रिलायंस कैपिटल ने कहा था कि वह नॉन-कोर संपत्ति को बेचकर निवेश पोर्टफोलियो को कम करेगा।