रिवर्स लव जिहाद? RSS से जुड़ा संगठन चलाएगा मुस्लिम लड़कियों को हिंदू लड़कों से शादी कराने का अभियान

लखनऊ –  आरएसएस से जुड़ा संगठन हिन्दू जागरण मंच लव जिहाद पर अब बड़े स्तर पर घर वापसी का अभियान चलाएगा और यह अभियान उत्तर प्रदेश में आरम्भ होगा। इस अभियान में छेह महीने के भीतर 2100 मुस्लिम बहुओं की घर वापसी का लक्ष्य रखा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिंदू जागरण मंच के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अज्जू चौहान ने एक अखबार से बातचीत करते हुए कहा, ‘लव जिहाद को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ चुका है। अब उन्हें उन्हीं के अंदाज में जवाब मिलेगा। हम प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को लक्ष्य देंगे। पूरे राज्य में छह महीनों के अंदर न्यूनतम 2100 मुस्लिम लड़कियों को बहू बनाकर हिंदू घरों में लाया जाना है। यह लक्ष्य अधिक नहीं है, लिहाजा आसानी से पूरा किया जाएगा।’

अज्जू ने अपने अभियान से जुडी जानकारी देते हुए कहा कि हमारे संपर्क में तकरीबन 150 हिंदू लड़के हैं। उनकी दोस्त मुस्लिम लड़कियां हैं। वे शादी करना चाहते हैं। मगर खौफ के कारण वैसा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में हम सबसे पहले इन्हीं की शादी कराएंगे और उन्हें पूरी सुरक्षा देंगे।’