रोहिंग्या समुदाय के नेता को आतंकवादी बताकर ABVP मचाया उत्पात, AMU को रद्द करना पड़ा प्रोग्राम

मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में बी.ए. के प्रथम वर्ष के रोहिंग्या युवा नेता ने एक कार्यक्रम को ऑर्गनाइज किया था।

इसमें रोहिंग्या मुस्लिम के मौजूदा हालत और भारत में रह रहे रोहिग्या शरणाथियों के विषय में वार्ता को रखा गया था। लेकिन उम्मीद के उलट अखिल भारतीय विद्यालय परिषद (एबीवीपी) ने इस प्रोग्राम को लेकर खूब उत्पात मचाया जिसके बाद प्रोग्राम को रद्द करना पड़ा।

इतना ही नहीं एबीवीपी के सदस्यों ने इस मुस्लिम रोहिग्या युवा नेता को ‘आतंकवादी’ बता दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र अली जॉहर मौंक थेन श्वे ने शाम को AMU में कला संकाय लॉन में ‘बीइंग अ रोहिंग्या मुस्लिम’ के नाम पर एक वार्ता को रखा था।

हालांकि पुलिस ने इसे रद्द करने की वजह अनुमति नहीं लेना बताई है। इसके आयोजकों ने कहा कि यह कई समूहों के दबाव में किया गया।

22 वर्षीय जोहर ने बताया,  ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि घटना रद्द कर दी गई। मैं केवल अपने समुदाय की दुर्दशा को उजागर करने की कोशिश कर रहा था, जो कि इस वक़्त बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।’

वही AMU के छात्र और आयोजक शारजिल उस्मानी ने कहा, ‘हमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार बिलकुल आखिरी समय में प्रोग्राम को रद्द करना पड़ा।’

टाइम ऑफ़ इंडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भाजपा की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, अलीगढ़ में इस तरह की बातचीत की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की और उनसे चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं में तनाव पैदा हो सकता है।’