रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने ‘आंग सान सू’ की तस्वीर को हटाया

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने म्यांम्मार की सेना द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों पर हुए जातीय नरसंहार की निंदा के बीच नोबेल पुरस्कार विजेता ‘आंग सान सू’ की एक तस्वीर को हटा दिया है।

सेंट हुंग के अख़बार द स्वानं के मुताबिक पोट्रेट को हटाने का फैसला कॉलेज में कुछ दिन पहले हुए एक प्रदर्शन के बाद लिया गया। ये प्रदर्शन म्यांमार पर राष्ट्र द्वारा आरोप जातीय सफाई के आरोपों के बीच सु की ख़ामोशी को लेकर किया गया था। हालांकि विश्वविद्यालय ने ये भी कहा है कि यह उस पर दिए गए डिग्री को हटाने पर विचार नहीं कर रहा है।

विश्वविद्यालय ने इस तस्वीर को एक जापानी कलाकार योशिहिरो टकाडा द्वारा बनाया गया ये पोट्रेट कॉलेज के मुख्य द्वार पर लगा था। यहां तक की कुछ दिन पहले सु की सदयता को भी निलंबित कर दिया गया था। संचार प्रबंधक बिन्यामीन जोन्स ने कहा कि इस तस्वीर को “सुरक्षित स्थान” में ले जाया गया है।विश्वविद्यालय ने सू की पेंटिंग को हटाने के कारण टिप्पणी नहीं करने का फैसला किया है।