रोहिंग्या मुसलमानों की मदद के लिए आगे आया UAE, 70 लाख डॉलर देना का ऐलान

दुबई। रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय की कठिनाई को कम करने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने लगभग 45 करोड़ रुपये (यानी 70 लाख डॉलर) की राशि देने की घोषणा की है। यह घोषणा सोमवार को रोहिंग्या शरणार्थियों के संकट पर आयोजित एक संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में किया गया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री मीता बिन्त सलीम अल-शमशी ने बांग्लादेश के ज़रिए रोहिंग्या समुदाय को दी जा रही राहत का स्वागत किया। म्यांमार के राज्य रखाईन में हिंसा फैले हिंसा के बाद 6 लाख से अधिक शरणार्थियों ने बांग्लादेश में शरण लिया है।

मंत्री ने कहा कि रोहिंग्या के खिलाफ किया गया अत्याचार केवल शरणार्थियों या बेघर लोगों के बारे में नहीं है, जिन्होंने सुरक्षा की तलाश में अपने घर छोड़े बल्कि यह एक ऐसा ज़ुल्म है जिसमें हजारों निर्दोष नागरिकों को मारा गया और उन्हें बेदखल किया गया। इतना ही नहीं, उन्हें अपने देश में मूल अधिकारों से वंचित रखा गया। इस अल्पसंख्यक समुदाय पर उत्पीड़न मानवता के खिलाफ क्रूरता है। इस सम्मेलन में विभिन्न देशों ने रोहिंग्या संकट के लिए 33.5 करोड़ डॉलर देने पर संतोष व्यक्त किया।