सीएम योगी की एंटी रोमियो स्कॉयड शुरू से विवादों में रही है। स्कॉयड पर प्रेमी जोड़ों को परेशान और लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप लगातार लगते रहे हैं।
इस बीच अब सोशल मीडिया पर मुगलसराय का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें जनता और कुछ महिलाएं भगवा गमछाधारी युवक को पीट रही हैं।
कहा जा रहा है कि भगवा गमछा डाले हुए युवक योगी की एंटी रोमियो स्कॉयड का सदस्य है और यह महिलाओं से बत्तमीज़ी कर रहा था।लेकिन शिकायत पर स्थानीय लोगों ने इसे धरदबोचा।
हालाँकि शुरु में तो ये दंबई दिखाकर गालीगलौच करने लगा लेकिन जैसे ही उसे लगा कि पब्लिक छोड़ेगी नहीं तो जनाब महिला से माफ़ी मांगने लगे।
This had to happen eventually.
An Anti-Romeo squad member of @myogiadityanath beaten up by public in UP. pic.twitter.com/YhOinnujW9
— Jas Oberoi | ਜੱਸ ਓਬਰੌਏ (@iJasOberoi) April 28, 2017
बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब यूपी की एंटी रोमियो स्कॉयड के सदस्यों पर छेड़छाड़ और बत्तमीज़ी का आरोप लगा हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामले आये हैं जब शोहदों, मनचलों और बदमाशों ने मोरल पुलिसिंग की आड़ में लड़कियों से छेड़छाड़ की है।