RSS की मजदूर संघ मोदी सरकार के खिलाफ़ दिल्ली में निकालेगी रैली

नागपुर। आरएसएस की इकाई मजदूर संघ मोदी सरकार की नीतियों से खफा हैं। इसी संदर्भ में ये संगठन नई दिल्ली में एक रैली का आयोजन किया है। इस रैली के जरिए मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज करायेगी।

आरएसएस के मजदूर संघ ने यह इल्ज़ाम लगाया है कि सरकार के सलाहकारों को देश की जमीनी हकीकत के बारे में कुछ पता नहीं है। यही वजह है कि 17 नवंबर को मजदूर संघ दिल्ली में महारैली निकालकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने की कोशिश करेगी।

मालूम हो कि आरएसएस की मजदूर संघ मोदी सरकार की नीतियों से लगातार खफा चल रहा है।इससे पहले भी कई बार यह संगठन मोदी सरकार के खिलाफ़ अपनी आवाज उठाती आयी है।