RSS के नेता ने दिया विवादित बयान, कहा-रोहिंग्या हैं देश के गद्दार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में शरण देने के मुद्दे पर विवादित बयान दिया है। कहा कि ये अराजकतावादी और अपराधी हैं। उन्हें कोई भी देश अपनाने को तैयार नहीं है।

डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत के दौरान उन्होंने कहा कि अपने ही देश से गद्दारी करने वालों से सहानुभूति ठीक नहीं है। इतना ही नहीं ये भी कह डाला की रोहिग्या मुसलमान वर्मा देश से विभाजन चाहतें थें जिसकी वजह से उन्हें देश से निकला गया।

उन्होंने देश में रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने की उठ रही मांग पर कहा कि अगर उनसे इतनी ही सहानुभूति है तो कोई मुस्लिम देश इन्हें क्यों नहीं अपना रहा है। क्यों इन्हें भारत में धकेला जा रहा है।

इतना ही नहीं जहाँ एक तरफ इन्द्रेश कुमार ने मुलग साम्राज्य को भी इन मुद्दों से जोड़ा वही ये भी कहा कि सभी चाहते हैं कि अयोध्या में मंदिर निर्माण हो।