सोशल मीडिया: यौन शोषण मामले में भाई ब्रजेश के साथ संघियों के निशाने पर आये रवीश कुमार

एनडीटीवी के सीनियर पत्रकार रवीश कुमार के भाई बृजेश पांडे पर एक लड़की द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया गया तो इस मामले की आंच सोशल मीडिया तक आ गई जिसमें लोगों ने रवीश कुमार को भी झोंक लिया। आपको बता दें की ब्रजेश कुमार बिहार से कांग्रेस उपाध्यक्ष थे। ब्रजेश सहित चार लोगों पर कांग्रेस से पूर्व राज्य मंत्री की बेटी ने यौन शोषण और बलात्कार का आरोप लगाया था।

जिसके चलते इन पर केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद ब्रजेश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालाँकि ब्रजेश ने इस मामले पर एक पत्र लिखकर इसे एक राजनीतिक साजिश करार देते हुए खुद को बेक़सूर बताया। लेकिन कल इस लड़की ने मीडिया के सामने आकर धमकी दी कि अगर उसे इंसाफ नहीं दिया गया तो वह खुद को आग लगाकर ख़ुदकुशी कर लेगी।

जिसके बाद सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर लोगों ने ब्रजेश कुमार के साथ रवीश कुमार पर भी तरह-तरह की टिप्पणियां की। इस मामले में कुछ लोग रवीश और उनके भाई के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं तो कुछ उनका समर्थन कर रहे हैं। देखिये इस मामले में लोगों की किस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं:

https://www.facebook.com/om.thanvi/posts/1313292075375980

ज़बरदस्ती में भाई लोग एनडीटीवी वाले रवीश पांडेय के पीछे पड़ गए हैं। अरे भई, हाँ। रवीश कुमार। अब खानदानी नाम रवीश पांडेय है…

Posted by Abhishek Upadhyay on Monday, February 20, 2017