राम मंदिर निर्माण के विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस की रैली क्या मोद सरकार को धमकी देने के बराबर है? यह बात इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि दबाव बनाने के अलावा हिन्दूवादी संगठनों ने धमकी भी देना शुरू कर दिया है।
अयोध्या के रामलीला मैदान में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की बुलाई धर्मसभा शुरू हो गई है। मंत्रोच्चार के बाद इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रामलीला मैदान में बनाए गए विशेष मंच पर विहिप के बड़े पदाधिकारियों के साथ कई साधू और संत मौजूद हैं। अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग के साथ हजारों लोग रैली में पहुंचे।
इस रैली को आरएसएस के कार्यकारी प्रमुख सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कानून के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। भाजपा मंदिर पर किए गए अपने वादे को पूरा करे।
उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर भविष्य में देश में राम राज्य का आधार है। भैय्याजी जोशी ने कहा कि हम देश के लोगों के बीच संघर्ष नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम और सद्भाव के साथ अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। देश राम राज्य चाहता है।
साभार- ‘पंजाब केसरी’