रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिकी राजनयिक के 775 कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया है कि मास्को में नए अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद देश में अमेरिकी राजनयिक मिशनों के कर्मचारियों के 755 सदस्यों को देश छोड़ना होगा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिकी कर्मचारियों को देश से निकालने का फैसला शुक्रवार को किया था, लेकिन अब संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी कर्मचारियों को एक सितम्बर तक देश से निकलना ज़रुरी होगा।

755 सदस्यों के निकलने के बाद मास्को में अमेरिकी स्टाफ के सदस्यों की संख्या 455 हो जाएगी और इतनी ही संख्या में रूसी स्टाफ इस समय वॉशिंगटन में तैनात है। बीबीसी के अनुसार मौजूदा इतिहास में किसी देश से एक समय में राजनयिकों की यह सबसे बड़ी बेदखली है।

रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिकी कर्मचारियों की देश से बेदखली की पुष्टि के साथ कहा कि ‘वह अधिक कदम उठाना नहीं चाहते लेकिन संबंध में जल्द ही किसी परिवर्तन को नहीं देख रहे हैं।’

रूसी टीवी से राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ‘अमेरिकी दूतावास और वाणिज्यों में एक हजार से अधिक लोग काम कर रहे थे, जिन में से अब 775 लोगों को रूस से अपनी गतिविधियां छोड़ कर जाना होगा।’