VIDEO : पैसे के अभाव में बीवी के शव को कंधे पर लेकर भटकता रहा सादिक

बदायूं जिले के मूसा झाग के गांव मझारा निवासी सादिक की बीवी मुनीशा की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

लाइव हिन्दुस्तान की खबर के अनुसार सादिक के पास पत्नी के शव को घर तक ले जाने के लिए पैसे नहीं थे।

YouTube video

जांच में पता चला कि पीडि़त व्यक्ति को सरकारी एम्बुलेंस नहीं दी गई, इसी कारण मदद नहीं मिलने पर अस्पताल से शव को कंधे पर रखकर भटकता रहा।

आलम यह था कि उसकी ऑटो वाले ने भी मदद करने से इंकार कर दिया। बाद में बाजार के लोगों ने चंदा करके गांव पहुंचाया।