रमजान के महीने में इफ्तार का आयोजन किया जाता है। आम जनता से लेकर नेताओं, अभिनेताओं के द्वारा सामजिक सद्भावना का संदेश देने के लिए इसे रमजान के दौरान आयोजित किया जाता है।
लेकिन दूसरी तरफ देश में इन दिनों धार्मिक असहिष्णुता का माहौल गर्म चल रहा है। दक्षिणपंथी हिंदूवादी संगठन देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।
इस संदर्भ में कर्नाटक के प्राचीन कृष्ण मठ परिसर से एक मामला सामने आया है। जहाँ पर रमजान में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इफ्तार का आयोजन मुसलमानों के लिए पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेष तीर्थ स्वामी ने किया था। जिसपर श्रीराम सेना ने काफी नाराजगी जताई है।
लेकिन इस पार्टी के आयोजन के खिलाफ श्रीराम सेना विरोध प्रदर्शन कर रही है। उनका कहना है कि मंदिर परिसर का गोमूत्र से शुद्दिकरण किया जाएगा।
खबर के मुताबिक श्रीराम सेना इकाई और हिंदू जनजागृति समिति ने वहां हुई इफ्तार पार्टी की दावत और नमाज होने के बाद कृष्ण मंदिर परिसर को गोमूत्र से शुद्धिकरण करने की योजना बनाई है।