तैमूर कंट्रोवर्सी पर बोले सैफ: मै इस्लामोफोबिया को अच्छी तरह से समझता हूँ

करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान जन्म से ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है। तैमूर रखने पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी हो या फिर हाल ही में पापा सैफ अली खान ने तैमूर की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड ली जिसके बाद तैमूर चर्चा का विषय बन गया और सोशल मीडिया पर तैमूर की क्यूट सी फोटो छा गई।

बेटे का नाम तैमूर रखने के लिए सैफ और करीना को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। इस मुद्दे पर एनडीटीवी से बातचीत करते हुए सैफ ने कहा कि मैं दुनिया में लोगों के मन में बैठे इस्लामोफोबिया को अच्छी तरह से समझते हैं। लोगों के मन में इस्लाम को लेकर एक डर बैठ गया है। जैसे कि एक कहावत है नाम में क्या रखा है।

मैं नहीं जानता कि हम अपने बारे में धार्मिक तौर पर सोचते हैं, या किसी तरह से इसके मालिक हैं, तो फिर कौन है धर्म का मालिक? मैं अपने बेटे का नाम न तो एलेक्सेंडर रख सकता हूँ न ही ही उसका नाम राम रख सकता हूँ। इसलिए हमने उसे एक अच्छा मुस्लिम नाम दिया है। हम अपने बेटे को धर्मनिरपेक्षता की भावनाओं के साथ बड़ा बड़ा करना चाहते हैं। जहां हम एक दूसरे को प्यार करते हैं और इज्जत करते हैं।

हम इस नाम से जुड़े इतिहास से भली-भांति वाकिफ हैं। मैं जानता हूँ एक तुर्की का क्रूर शासक था लेकिन उसका नाम तिमूर था और मैंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है। ये दोनों सुनने में जरूर एक जैसे लगते हैं लेकिन हैं बिलकुल अलग।