साक्षी महाराज का विवादित बयान, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को आतंकी संगठन कहा

लखनऊ: विवादित बयान देने में माहिर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने फिर ऐसा बयान दिया है कि जिस पर विवाद होना ज़रूरी है। उन्होंने आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को आतंकवादियों की संगठन बताया है। साक्षी महराज के मुताबिक यह संगठन आतंकवादियों की है जिसमें चरमपंथी सोच के लोग हावी हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

उनाव से सांसद साक्षी महराज ने मौलाना सलमान नदवी का समर्थन किया जिन्हें बोर्ड ने हाल ही में बाहर कर दिया है। उनके इस बयान की साधू से राजनेता बने साक्षी ने भी समर्थन किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ में चरमपंथियों की बात सुनी जाती है उदारवादियों की नहीं।

साक्षी महराज ने एक बार फिर दोहराया कि अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण होना चाहिए। लेकिन हमेशा की तरह उन्होंने कोई समय और तारीख़ तय नहीं की। साक्षी महाराज मुगलों और मुसलमानों के खिलाफ अक्सर आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करते रहे हैं।