सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान 15 मिलियन अतिरिक्त राशि रोहिग्या मुसलमानों की मदद का आदेश दिए। साथ ही रोहिग्या मुलमानों के नरसंहार की निंदा की।
कैबिनेट की बैठक में म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ क्रूर हमलों और नरसंहार पर जहाँ चर्चा की वही मुस्लिम अल्पसंख्यक समूह के कई गांवों और घरों जलाये जाने और विनाश पर भी चर्चा की।
कैबिनेट की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर सऊदी अरब द्वारा किए गए हिंसक कृत्यों को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने और म्यांमार में मुस्लिम अल्पसंख्यक को भेदभाव या नस्लीय वर्गीकरण के बिना अपने अधिकार देने के लिए नए सिरे से काम करने की बात कही।
संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के मुताबिक, करीब 417,000 लोग बांग्लादेश भाग रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल भी हज़ारों की तादात में रोहिग्या मुस्लिम बांग्लादेश भाग कर वहां शरण लिया था।