नफरत की राजनीति कर रही भाजपा, विकास सिर्फ एक मुखौटा: आप

लखनऊ: आम आदमी पार्टी ने यूपी की कानून-व्यवस्‍था को लेकर प्रदेश की भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में भाजपा सरकार सपा सरकार पार्ट-2 की तरह नजर आ रही है। दोनों ही सरकारों में इस मुद्दे पर कोई फर्क नहीं है। आप संयोजक संजय सिंह ने लखनऊ के गांधी भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यूपी में अब तक सात पुलिसकर्मियों की हत्या हो चुकी है और अनगिनत हमले पुलिस पर हो रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है, विकास तो सिर्फ एक मुखौटा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आतंकवाद व नक्सलवाद से ज्यादा तो आम आदमी पार्टी से डरती है।