कास्टिंग काउच पर सरोज खान का विवादित बयान, कहा- बाबा आदम के जमाने से हो रहा है यह…

मुंबई। बॉलीवुड की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच के बचाव में एक विवादास्पद बयान दिया है। सरोज खान ने कहा कि ‘यह तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है। हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ़ करने की कोशिश करता है’।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सरोज खान ने यह भी कहा कि यदि बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी लड़की के साथ कुछ गलत होता है, तो उसे नौकरी भी मिलती है। उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ गलत होता है तो यहां लोगों को रोटी भी मिलती है। सरोज ने कहा कि लोगों को फिल्म इंडस्ट्री के पीछे नहीं पड़ना चाहिए।

कोरियोग्राफर सरोज खान ने कहा अगर इंडस्ट्री में किसी भी लड़की के साथ कुछ गलत होता है, तो उसे नौकरी भी मिलती है। रेप करके उसे छोड़ नहीं दिया जाता। अब यह लड़की के ऊपर है कि वह क्या करना चाहती है। आप अगर ऐसे लोगों के हाथ में नहीं आना चाहते तो मत आओ। अगर आपके पास कला है तो खुद को फिल्म इंडस्ट्री में बेचने की क्या जरूरत है।