रियाद : सऊदी क्राउन प्रिंस ने शायद भविष्य की इबारत को साफ साफ पढ़ लिया है और वह आधुनिक विश्व की जरूरतों के हिसाब से अपनी तैयारी रखना चाहते हैं। शायद इसलिए उन्होंने अरब के एक रेगिस्तान से भरा इलाका को मेगा सिटी बनाने की योजना में लगे हुए हैं जिसे नेऑम नाम से जाना जाएगा। यह शहर दुबई से भी बड़ा होगा। इस मेगा सिटी को बनाने के लिए सऊदी क्राउन युद्धस्तर पर जुट भी गए हैं। उनकी योजना में एक नया ऐंगल है इस शहर में इंसानों से ज्यादा रोबॉट रहेंगे। इस नेऑम नामी शहर में हर चीज इंटरनेट ऑफ थिंग्स के जरिये आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से जुड़ी होगी।
25,900 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में इस शहर को विकसित किया जाएगा जो कि जॉर्डन और इजिप्ट के भी बेहद करीब होगा। इसका आकार कतर से दोगुना होगा। अंतरराष्ट्रीय जल मार्ग तक इस शहर से पहुंच काफी करीब होगी। 2019 के अंत तक सारी तैयारी हो जाएगी और 2025 तक इसके पहले फेज के पूरा हो जाने की उम्मीद है।
इस जगह को बिजनेस हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, बायो-टेक, मीडिया और एयरलाइंस को तरजीह दी जाएगी।
पिछले हफ्ते उन्होंने इस शहर में काम की शुरुआत कराई, जिसके तहत सबसे पहले यहां पर्यटकों के लिए विशालकाय मनोरंजन पार्क बनाया जाएगा और लाल सागर के किनारे जेद्दा में 4.8 खरब डॉलर से वाटरफ्रंट बनाया जाएगा। क्राउन प्रिंस का यह प्रोजेक्ट महत्वाकांक्षी ही कहा जाएगा क्योंकि अबु धाबी हो या दोहा, हर जगह बहुमंजिली इमारतों की कोई कमी नहीं है। उनका कहना है कि इस शहर के विकसित हो जाने से दुबई से लेकर बहरीन और कुवैत तक सभी को सहूलियत होगी। यहां से यूरोप को तेजी से किफायती दरों पर एक्सपोर्ट किया जा सकेगा।
क्राउन प्रिंस ने कहा कि 98 फीसदी नियम अन्य शहरों की तरह ही तय किए जाएंगे, लेकिन 2 फीसदी की गुंजाइश हमारे पास भी होनी चाहिए ताकि हम अपनी परंपरा से बिल्कुल अलग न चले जाएं।
क्या है खास
500 बिलियन डॉलर का प्रॉजेक्ट
दुनिया की 70% आबादी 8 घंटे में यहां पहुंच जाएगी
ज्यादातर काम ड्रोन और रोबॉट संभालेंगे
ऑनलाइन फ्री एजुकेशन
सारी सेवाएं और प्रक्रिया 100 फीसदी ऑटोमैटिक होंगी
शहर की बिजली रिन्युएबल संसाधनों से पूरी की जाएगी