सऊदी अरब: भ्रष्टाचार के तहत हिरासत में लिए 65 लोगों से 106 अरब से ज्यादा की संपत्ति जब्त!

रियाद। सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के मामले में शाही परिवार के साथ-साथ देश के कई बिजनेसमैन और रसुखदार लोग सलाखों के पीछे हैं। वहीं सरकार इन लोगों की संपत्ति जब्त करने के साथ-साथ उन लोगों को जमानती रकम के साथ रिहा भी कर रही है।

अभी तक कई लोगों को रिहा किया जा चुका है। सऊदी अटार्नी जनरल सउद अल-मोजेब के मुताबिक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत हिरासत में लिए गए 65 लोगों के पास से सरकार ने 106 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है।

इनमें रियल एस्टेट की जब्ती, वाणिज्यिक संस्थाएं, प्रतिभूतियां और नकदी शामिल है।आपको वित्तिय अनियमितता की काफी शिकायतें आने के बाद क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान 4 नवंबर को देश में भ्रष्टाचार निरोधी अभियान चलाया था।

इसमें शाही परिवार के कई सदस्यों के साथ-साथ देश के बड़े बिजनेसमैन और रसुखदार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जमानती रकम के बाद अबतक 90 लोगों को छोड़ दिया गया है जबकि 95 से ज्यादा लोगों के भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद होने की खबर है।