सऊदी अरब: शाह सलमान ने किए कई बदलाव, पहली बार महिला को बनाया गया उपमंत्री

रियाद। सऊदी अरब में शाह सलमान ने को उच्च सैनिक अधिकारियों और कई उपमंत्रियों को हटाकर उनकी जगह नौजवान अधिकारी को महत्वपूर्ण आर्थिक और रक्षा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आधिकारिक मिडिया में छपी शाही फरमान के मुताबिक, सऊदी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ रिटायर हो गए हैं। इस जगह फर्स्ट लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज बिन हामिद अल-रावीली को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा देश की हवाई और नौसेना में भी कई नए प्रमुख नियुक्त किए गए हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इस प्रावधान के मुताबिक, आर्थिक और रक्षा मामलों से जुड़े विभिन्न मंत्रालयों में कई नए मंत्रियों और नए सिटी मेयर की बनाये गये हैं। उनमें से सबसे ज्यादा खास बात यह है कि डॉक्टर तमाजिर बिन युसूफ अलरमाह को उप श्रम मंत्री के रूप में नियुक्त किये गये हैं, जो कि यह सऊदी अरब में किसी महिला की पहली नियुक्ति है जिसे आमतौर पर एक रूढ़िवादी देश माना जाता है।

अल अरबिया डॉट नेट के मुताबिक, डॉक्टर तमाजिर बिन अलरमाह श्रम व समाजी मामलों के सचिव पद पर नियुक्त थी। एक सचिव से उपमंत्री के पद पाने वह दूसरी महिला हैं।