सऊदी अधिकारियों के मुताबिक भ्रष्टाचार के आरोप में तीन हफ्ते पहले गिरफ्तार हुए सऊदी अरब के प्रिंस मितब बिन अब्दुल्लाह को मंगलवार को रिहा कर दिया गया है। एक समय था कि जब राजकुमार के सऊदी सिंहासन तक पहुंचने की उम्मीद थी। जबकि उन्हें अब अपनी रिहाई के लिए एक अरब डॉलर का अनुबंध करना पड़ा है।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
गौरतलब है कि राजकुमार मितब उन 200 मुख्य राजनीतिक और कारोबारी आदमियों में से एक हैं जिन्हें 4 नवंबर को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राजकुमार मितब के अलावा तीन और लोगों की सऊदी सरकार की ओर से रिहाई कि शर्तें तय कि गई हैं।
उल्लेखनीय है कि राजकुमार मितब सऊदी के राजकुमार मुहम्मद बिन सलमान के चचेरे भाई हैं और वह सऊदी अरब के राष्ट्रीय गार्ड के प्रमुख भी थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में से वे सबसे अधिक राजनीतिक ताक़त वाले राजकुमार थे। 64 वर्षीय राजकुमार मितब पूर्व राजा अब्दुल्ला के बेटे हैं, और उन्हें गिरफ़्तारी के कुछ ही समय पहले उनके पद से हटा दिया गया था।
सऊदी अरब में नई भ्रष्टाचार विरोधी समिति ने 11 राजकुमारों, चार वर्तमान और दर्जनों पूर्व ‘मंत्रियों’ को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार हुए लोगों में प्रमुख सऊदी कारोबारी राजकुमार अलवलीद बिन तलाल भी शामिल थे।