सऊदी प्रिंस ने रमज़ान के दौरान ग़रीब क़ैदियों की रिहाई के लिए 2 करोड़ रियाल दान दिए

सऊदी अरब के नए युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने रमज़ान के दौरान इंसानियत और हमदर्दी की मिसाल पेश की है। युवराज ने कैदियों की रिहाई के लिए चलाए जाने वाले अभियान को दो करोड़ सऊदी रियाल की रक़म दान की है।

अल अरबिया डॉट नेट के अनुसार, मुहम्मद बिन सलमान की ओर से दान की गई यह रकम पूरे अभियान में जमा होने वाली कुल रकम का 20 प्रतिशत हिस्सा है। यह रकम इस अभियान को दी जाने वाली सबसे बड़ी आर्थिक मदद है।

कैदियों की रिहाई के अभियान के तहत जमा की गई रक़म की मदद से 1414 लोगों को जेल से रिहाई में मदद मिलेगी।

इससे पहले युवराज ने जाज़ान क्षेत्र के क़ैदियों को रिहा करने के लिए रक़म जमा करने वाली एक संगठन को 20 लाख सऊदी रियाल की राहत दी थी।

इसके अलावा मोहम्मद बिन सलमान ने असीर, नजरान और अन्य दक्षिण सीमावर्ती क्षेत्रों में भी एक करोड़ दस लाख सऊदी रियाल की रक़म सहायता दी। ताकि वित्तीय कारणों से जेलों में फंसे कैदियों की रिहाई सुनिश्चित बनाया जा सके।