देखें लिस्ट- क्या बीजेपी ने यूपी निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया?

यूपी के निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 नगर निगमों में से 14 में मेयर पद जीत लिया  है.

वहीं पहली बार पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना दम दिखाते हुए अलीगढ़ और मेरठ की मेयर सीटों पर बीजेपी को हराकर कब्जा जमा लिया है.

बीजेपी की इस जीत में 4 नए नगर निगम अयोध्या-फैजाबाद, मथुरा-वृंदावन, सहारनपुर और फिरोजाबाद भी शामिल हैं.

खास बात ये रही कि पहली बार सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरी प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी को हर मेयर सीट पर करारी हार झेलनी पड़ी.

कई जगह तो उसके मेयर प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई. वहीं इस चुनाव में फिरोजाबाद में एआईएमआईएम ने चौंकाने वाला प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. उसने सपा, बसपा जैसी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया. हालांकि बीजेपी ने ये सीट आसानी से जीत ली.

मेयर चुनाव परिणाम

 

जनपद निकाय का नाम उम्मीदवार पार्टी का नाम लिंग आयु प्राप्त वैध मत
अलीगढ़ अलीगढ मु० फुरकान बहुजन समाज पार्टी पुरुष 61 125682
मेरठ मेरठ सुनीता उर्फ सुनीता वर्मा बहुजन समाज पार्टी महिला 41 234817
फैजाबाद अयोध्या ऋषिकेश भारतीय जनता पार्टी पुरुष 38 44642
आगरा आगरा नवीन कुमार जैन भारतीय जनता पार्टी पुरुष 55 217881
कानपुर नगर कानपुर प्रमिला पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी महिला 61 396725
गोरखपुर गोरखपुर सीताराम जायसवाल भारतीय जनता पार्टी पुरुष 70 146187
गाजियाबाद गाजियाबाद आशा शर्मा भारतीय जनता पार्टी महिला 58 282793
मथुरा मथुरा मुकेश भारतीय जनता पार्टी पुरुष 53 103046
वाराणसी वाराणसी मृदुला भारतीय जनता पार्टी महिला 37 192188
इलाहाबाद इलाहाबाद अभिलाषा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी महिला 44 131297
लखनऊ लखनऊ संयुक्ता भाटिया भारतीय जनता पार्टी महिला 67 377166
झांसी झांसी रामतीर्थ सिंघल भारतीय जनता पार्टी पुरुष 60 77090
सहारनपुर सहारनपुर संजीव वालिया भारतीय जनता पार्टी पुरुष 46 121201
मुरादाबाद मुरादाबाद विनोद अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी पुरुष 60 94677
फिरोज़ाबाद फिरोजाबाद नूतन राठौर भारतीय जनता पार्टी महिला 31 98932
बरेली बरेली उमेश गौतम भारतीय जनता पार्टी पुरुष 46 139127

 

क्रमांक पार्टी का नाम नगर निगम महापौर नगर निगम पार्षद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सदस्य नगर पंचायत अध्यक्ष नगर पंचायत सदस्य
1 आम आदमी पार्टी 0 3 0 17 2 19
2 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन 0 12 0 7 1 6
3 ऑल इण्डिया फारवर्ड ब्लाक 0 0 0 2 1 13
4 जनता दल (सेक्यूलर) 0 0 0 0 0 0
5 जनता दल(यूनाईटेड) 0 0 0 0 0 0
6 नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 0 0 0 0 0 1
7 बहुजन समाज पार्टी 2 147 29 262 45 217
8 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा0ले0) (लिवरेशन) 0 0 0 0 0 0
9 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 0 0 0 0 0 1
10 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 0 0 1 7 0 0
11 भारतीय जनता पार्टी 14 596 70 921 100 664
12 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 0 110 9 157 17 126
13 राष्ट्रीय जनता दल 0 0 0 0 2 6
14 राष्ट्रीय लोक दल 0 4 0 10 3 34
15 लोक जनशक्ति पार्टी 0 0 0 0 0 0
16 शिव सेना 0 1 0 2 0 1
17 समता पार्टी 0 0 0 0 0 0
18 समाजवादी पार्टी 0 202 45 477 83 453