आगरा की 18 वर्षीय नाजिया का राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयन

जुए और सट्टेबाजी का अवैध धंधा करने वालों को पकडऩे में उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद करने वाली राज्य की 18 वर्षीय नाजिया उन 18 बच्चों में शामिल हैं जिन्हें इस साल राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के आगरा की कुमारी नाजिया (18) को प्रतिष्ठित भारत अवार्ड दिया जाएगा। धमकियों के बावजूद बदमाशों से संघर्ष करने और दशकों के आतंक एवं शोषण का खात्मा करने वाली नाजिया ने निरंतर प्रयास लिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जनवरी को इन बच्चों को ये पुरस्कार प्रदान करेंगे जिनकी पांच श्रेणियां भारत पुरस्कार, गीता चोपड़ा पुरस्कार, संजय चोपड़ा पुरस्कार, बापू गैधानी पुरस्कार और सामान्य राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन बच्चों के लिए एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। ये बच्चे इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में भी हिस्सा लेंगे। उनमें सात लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं।