देश के जाने माने पत्रकार अभिसार शर्मा को हिन्दी अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा एबीपी न्यूज़ में टीवी पत्रकार हैं, जो एंकरिंग करते हैं। अपने अलग अंदाज के लिए पहचान रखने के लिए जाने जाते हैं।
अभिसार शर्मा ने पत्रकारिता के जरिए देश के उन सभी मुद्दों को उठाने की कोशिश है, जो बेहद जरूरी समझा जाता रहा है। हमेशा से उन्होंने अपने कामों के जरिए पत्रकारिता की नज़ीर पेश किया है।

वे हमेशा कहते हैं, पत्रकार को हमेशा विपक्ष में रहना चाहिए, जहां से सरकार के छुट गये कामकाज को जनता के बीच लाइ जा सके। अभिसार शर्मा ने पत्रकारिता में अपनी नयी पहचान बनाई है। मौजूदा पत्रकारिता कर रहे छात्रों के लिए एक किताब हैं अभिसार शर्मा।
इससे पहले भी अभिसार शर्मा को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। अभिसार शर्मा के इस देश में लाखों की संख्या फॉलोवर्स हैं जो उनके प्रोग्राम को टीवी पर देखते हैं।
अभिसार शर्मा अपने ब्लॉग के जरिए भी अपनी बातें रखते आये हैं। उनके ब्लॉग जाने माने न्यूज़ पोर्टल और अखबारों में छपती हैं। अक्सर उनके लिखे गए सभी ब्लॉग या लेख बड़ी संख्या में पढ़े जाते हैं।
अभिसार शर्मा को यह पुरस्कार जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर के रुप में दिया गया है। अभिसार शर्मा के अलावा कई और महान हस्तीयां भी शामिल हुई जिनको भी सम्मानित किया गया।
इनमें, मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर, न्यूज़ पोर्टल द वायर की एंकर डॉ. आरफा खानम शेरवानी, एम. के रैना, आबिद सूरती, पूनम पांडेय, शाजी जमा के नाम शामिल हैं।
You must be logged in to post a comment.