कश्‍मीर में नमाज पढ़कर लौट रहे बुजुर्ग को चोटी-कटवा समझकर भीड़ ने मारे पत्‍थर, हुई मौत

जम्मू-कश्मीर में बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर चोटी-कटवा समझकर पत्थर मार हत्या कर दी गई। मरने वाले वयक्ति का नाम अब्दुल सलाम वानी बताया गया है।।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना के वक्त वानी मस्जिद से इशा की नमाज पढ़ घर लौट रहे थे।  पुलिस के मुताबिक  उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है और न ही अभी तक हमें कोई शिकायत या घटना को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।’

वहीं स्थानीय निवासियों के मुताबिक  हमले के बाद वानी जमीन पर गिर गए थे। हालंकि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पूछने पर कि हमले की पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की गई, तो एक स्थानीय निवासी ने बताया कि ये एक घटना थी।

घाटी में महिलाएं चोटी कटने की शिकायत लगातार कर रहीं थीं। महिलाओं का आरोप है कि अज्ञात शख्स उनकी चोटी काट रहे हैं। जिससे बुजुर्ग को चोटी-कटवा समझ शख्स ने उनपर हमला कर दिया।  आप  को बता दें की कश्मीर मे ये इस तरह  की पहली घटना नहीं है पहले भी चोटी-कटवा समझकर कई लोगों को भीड़ द्वारा पीटा  गया  है ।