नोएडा में सेक्स रैकेट का खुलासा, 10 आरोपी पुलिस हिरासत में

नोएडा: पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-12 में किराये के एक फ्लैट में पिछले 3 महीने से चल रहे नोएडा के खुलासे का दावा किया है। पुलिस कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और फ्लैट पर छापा मारकर गिरोह के सरगना समेत 3 लड़कियों और 7 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि किसी पुलिसकर्मी के संरक्षण में यह सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात में किसी ने सेक्टर-12 के डब्ल्यू ब्लॉक के एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने फ्लैट पर रेड की। मौके से पुलिस को 3 लड़कियां और 7 युवक मिले। इनमें से कई आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सरगना समेत सभी को पकड़कर थाने ले आई। गिरोह के सरगना के रूप में सुलतानपुर के रहने वाले जयप्रकाश यादव के रूप में हुई है। एसएचओ सेक्टर-24 विनय प्रकाश सिंह ने बताया है कि जयप्रकाश के संपर्क में लड़कियां रहती थीं। डिमांड के हिसाब से वह फ्लैट पर लड़कियों को बुला लेता था। यह फ्लैट उसने 3 महीने से किराये पर ले रखा था। ग्राहक से मिलने वाली रकम में से आधी जयप्रकाश अपने पास रखता था, जबकि आधी रकम लड़कियों को दे देता था। मौके से पकड़ी गई लड़कियों में से दो दिल्ली की रहने वाली हैं, जबकि एक सेक्टर-15 की रहने वाली है। सरगना का नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर में फैला है।