सऊदी अरबः शाही परिवार का सदस्य गिरफ्तार, लगा बड़ा आरोप

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान पर हुए हमले के मामले में शाही परिवार के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। शाही सदस्य पर आरोप है कि उसने प्रिंस को जान से मारने की साजिश रची।

सऊदी समाचार एजेंसी अलआलम ने सऊदी दरबार के नज़दीकी सूत्रों के हवाले से बताया है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान को कुछ दिनों पहले जेद्दा नगर में शाही महल में जान से मारने की कोशिश की गई थी। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के चलते हमला नाकाम हो गया।

इसी मामले में शाही खानदान के एक सदस्य को गिरफतार किया गया है। मीडिया में कहा जा रहा है कि जिस तरह से  मुहम्मद बिन सलमान सत्ता से अन्य लोगों को बेदखल करके खुद क्राउन प्रिंस बने हैं उसके बाद शाही खानदान में बहुत से सदस्य उनके खिलाफ़ हो गए हैं। 

बता दें कि हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार शहजादे का नाम गुप्त रखा गया है।