शरद यादव खुलकर आए नीतीश के खिलाफ कहा-बिहार के लोगों के साथ धोखा हुआ

पटना। जदयू नेता शरद यादव बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच चुके हैं। शरद यादव के दौरे को लेकर बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शरद यादव को सुबह साढ़े दस बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचना था लेकिन वह करीब सवा 12 बजे की फ्लाइट से पटना आए। उन्होंने कहा कि बिहार के 11 करोड़ लोगों के साथ धोखा हुआ है जिससे उनका विश्वास टूटा है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

शरद यादव ने कहा कि जनता के साथ साथ गठबंधन विश्वास भी बिहार में टूटा है। 40 साल से बिहार को देख रहा हूँ। चुनाव के दौरान भी डेढ़ महीने बिहार में था और मैं दिन रात महागठ बंधन का प्रचार किया था। गठबंधन पाँच साल के लिए हुआ था लेकिन यह पूरा नहीं हुआ जो दुर्भाग्य है।

शरद यादव ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि 70 वर्षों में ऐसा कोई मौका नहीं आया कि दो पार्टियां अलग अलग मेनू फेस्टू के साथ लड़ी हों और इसके तुरंत बाद आपस में मिल जाएं। सांसद ने कहा कि बिहार के इस संकट को जनता के बीच जाकर रखूंगा क्योंकि गठबंधन सरकार से ऊपर है। शरद यादव ने कहा कि कार्यकर्ता गठबंधन के थे न कि किसी विशेष पार्टी के। शरद यादव का स्वागत करने के लिए नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम भी अपने लाओ-लश्कर के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे।