पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा के द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों से मोदी सरकार बैकफुट पर हैं। खुद वित्तमंत्री अरुण जेटली भी इन सवालों को गलत बता चुके हैं।
बीजेपी के ‘बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था, अब शुक्रवार सुबह फिर उन्होंने ट्वीट कर उनके समर्थन में आवाज़ उठाई है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया कि लगातार उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता और मीडिया के सामने आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पीएम को एक प्रेस कान्फ्रेंस बुलानी चाहिए, जिससे कि पता लगे कि वह मिडिल क्लास लोगों को फिक्र करते हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि आने वाले समय में गुजरात के चुनाव आने वाले हैं उससे पहले पीएम को सभी के सामने स्थिति को समझाना चाहिए। शत्रु ने कहा कि मैं यशवंत सिन्हा के सभी विचारों से सहमत हूं। और अब कई और विशेषज्ञ, नेता उनका समर्थन कर रहे हैं।