पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व लालू प्रसाद यादव के बेटे तजस्वी यादव ने भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरभंगा में उनहोंने भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा काजमकर तारीफ किया और संकेत दिया कि शत्रुघन सिन्हा राजद में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा आलाकमान से काफी नाराज़ है और वो लगातार हमलावर भी हैं।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
खबर के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा की भाजपा से बनी दूरियां पर तेजस्वी ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा लालू जी के दोस्त हैं और उनसे एक पारिवारिक रिश्ता भी है। लेकिन अब वे बड़े नामी कलाकार के साथ एक नेता भी है। ऐसे में उन्हें हर कोइ अपनी पार्टी में लेना चाहेगा पर अभी कोई ऐसी बात नहीं है।
बिहार भाजपा के नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कुछ सालों से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। पार्टी से उनकी नाराजगी अक्सर उनके बयानों में झलकती भी है। कई मौकों पर उन्होंने विपक्षी नेताओं की खुलेआम जमकर तारीफ भी की है।
बता दें कि पिछले दिनों शत्रुघ्न सिन्हा ने रांची में लालू यादव से मुलाकात की थी और फिर अगले ही दिन राबड़ी के आवास पर जाकर राबड़ी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव से भी मिले थे। इन मुलाकातों के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू की तारीफ करते हुए कहा था कि लालू को जनता की अदालत में न्याय मिलेगा।