शिमला में नदी में गिरी बस, 30 लोगों की मौत की आशंका

नई दिल्ली। शिमला के रामपुर में यात्रियों से भरी एक बस सतलुज नदी में गिर गई। दुर्घटना में 30 से अधिक लोगों की मौत की आशंका है। अब तक 14 शव बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बस रकाँगापियो से नूनी जा रही थी। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को हेलीकाप्टर द्वारा शिमला लाया जा रहा है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, बस तेज गति से जा रही थी। बस चालक आगे चल रही एक दूसरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और बस नीचे गहराई में जा गिरी। घटना सुबह 10 बजे की है। स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। 28 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।