पणजी। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भाजपा नीत गोवा सरकार के विभिन्न मोर्चों पर ‘विफल’ होने के खिलाफ पणजी बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। शिवसेना की गोवा इकाई के अध्यक्ष जितेश कामत ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की गैर मौजूदगी में राज्य में शासन ध्वस्त हो गया है।
पर्रिकर इलाज कराने के लिए अमेरिका गए हुए हैं। कामत ने दावा किया, राज्य संकट में है। कोई कानून और व्यवस्था नहीं है। पुलिस मशीनरी मनमाने ढंग से काम कर रही है जो हाल के मामलों से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि सेना पर्रिकर की आलोचना नहीं कर रही क्योंकि उनका स्वास्थ्य सही नहीं हैं।
महादायी जल विवाद मुद्दे को देखा है। पर्रिकर लोगों की इच्छा के खिलाफ कर्नाटक के साथ पानी साझा करने पर सहमत हुए थे। प्रदर्शन दो घंटे चला जिस दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कामत ने आरोप लगाया कि राज्य के मंत्री लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में असफल रहे हैं।