PNB घोटाले पर शिवसेना का खुलासा, कहा- नीरव मोदी भाजपा को करता था फंड

नई दिल्ली: पीएनबी घोटाले को लेकर शिवसेना सनसनीखेज खुलासा किया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में दावा किया है कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी भाजपा को फण्ड देता था।

शिवसेना ने कहा कि, यह गौर करने वाली बात है कि नीरव मोदी ने जनवरी में ही देश छोड़ दिया था। उसके बाद वो प्रधानमंत्री मोदी के साथ दावोस में देखे गए।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर के मुताबिक, पीएनबी में 11,400 करोड़ का घोटाला हुआ है। जो कि देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला माना जाने वाला रहा है। इस घोटाले का मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी है। नीरव मोदी देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अम्बानी के रिश्तेदार भी हैं।

वहीँ नीरव मोदी के बाद रोटोमैक पर भी शिकंजा कसा गया है। शिवसेना ने सामना में कहा है कि 800 करोड़ का बैंक कर्ज न चुकाने के आरोप में सीबीआई ने उनके भी कई ठिकानों पर छापे मारी की। उनहोंने कहा कि नीरव मोदी भाजपा का सहयोगी है और वो पार्टी को फण्ड करता था।

शिवसेना ने सामना में मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए लिखा कि मोदी का भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा अप्रभावी नज़र आ रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार उनका कुछ हज़ार का लोन नहीं चूका पा रही है। लेकिन लोग देश का लाखों करोड़ लेकर भाग रहे हैं।