बिहार: सियासत ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, पहुँचाया राहत सामग्री

किसानगंज: सियासत मिल्लत फण्ड की एक टीम ने बिहार के किशनगंज के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और पुनर्वास का कार्य किया।

सियासत के प्रबंध संपादक ज़हीरुद्दीन अली खान के नेतृत्व में, टीम ने सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया ताकि उनके हाथ सारी जानकारी लग सके और फिर राहत कार्य शुरू किया।

10 साल की छोटी उम्र के बच्चे आगे आए और उन्होंने अपनी बात सामने रखी, उन्होंने बिहार में अपने गांव में स्कूलों को स्थापित करने और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों के लिए सियासत से अनुरोध किया।

        

बिहार में बाढ़ के कारण लगभग एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

भारी बारिश ने हजारों झोपडि़यों, सड़कों, इमारतों, पुलों को नष्ट कर दिया है। बिहार में बाढ़ के कारण करोड़ों की फसल को भी भारी नुकसान पंहुचा है।