‘अज़ान’ से सोनू निगम ने बताई दिक्कत, यूज़र्स बोले- आप भी जागरण में गाकर हमारी नींद में खलल डालते हैं

सिंगर सोनू निगम ने अज़ान और मुस्लिम समाज के खिलाफ ट्वीट करके एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। सोनू ने आज एक के बाद एक कई ट्वीट किए जिसमे उन्होंने अज़ान देने को गुंडागर्दी से जोड़ दिया।

सोनू ने ट्वीट किया, मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे सुबह-सुबह अज़ान सुनकर जागना पड़ता है। इस तरह की जबरदस्ती की धार्मिकता भारत में कब बंद होगी।

https://twitter.com/sonunigam/status/853758848133242880

इसके बाद उन्होंने कई ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया। सोनू ने आगे लिखा कि जब पैगम्बर मोहम्मद ने इस्लाम धर्म की स्थापना की थी उस वक्त बिजली नहीं थी। तो फिर एडिसन के आविष्कार के बाद मुझे ये सब कोलाहल क्यों सुनना पड़ रहा है?

https://twitter.com/sonunigam/status/853760205368078336

अपने तीसरे ट्वीट में सोनू निगम ने कहा कि मैं ऐसे किसी मंदिर या गुरूद्वारे में विश्वास नहीं करता जहाँ बिजली का प्रयोग करके नास्तिक लोगों को उठाने का काम किया जाता हो।

https://twitter.com/sonunigam/status/853761583666806784

वहीँ चौथे ट्वीट में सोनू ने मस्जिदों और गुरद्वारों में इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकरों को गुंडागर्दी बताया।

https://twitter.com/sonunigam/status/853764889671720960

इन ट्वीट्स के बाद सोनू निगम को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। कई लोगों ने उनके इस ट्वीट को घटिया बताया वहीं कुछ ने हिंदू धर्म में इस्तेमाल होने वाले गानों पर आपत्ति उठाई।

क्या बोले यूज़र्स-

https://twitter.com/DrRanjeeta/status/853791395521363970