मराठा आरक्षण मोर्चे में मुस्लिम समुदाय ने पेश की भाईचारे की मिसाल

बेलगाम। यहां गुरुवार को मराठा आरक्षण मोर्चे के दौरान शहर के मुसलमान अनेक स्थानों पर मोर्चे में शामिल लोगो के लिए पानी, शरबत, फल, आदि बाटते दिखे। इस संवेदनशील शहर में यह एक अनोखी मिसाल है।

मराठी मोर्चा के प्रवक्ता गुनवंत पाटिल ने बताया कि मुस्लिम समुदाय ने मोर्चे में आए लोगो की सेवा कर हमारा दिल जीत लिया है। मोर्चे में कोल्हापुर की महापौर हसीना फराज भी मौजूद थीं।

बेलगाम के समाजसेवी साजिद सय्यद ने बताया कि भले ही मैं मुस्लिम हूं लेकिन इस मिटटी में पैदा हुआ हूं। आरक्षण का मामला हो या सीमा विवाद का, हमारे भाइयो के लिए हक की बात है इसलिए हमने उनको समर्थन दिया है। किसी पर भी अन्याय होना गलत बात है। 60 साल में अपनी मादरी जबान के लिए लड़ रहे भाइयो को समर्थन देना हमारे लिए गर्व की बात है।